Pookie meaning in Hindi

Pookie meaning in Hindi- Pookie एक अनौपचारिक शब्द है | यह स्नेहपूर्ण शब्द भी है, जिसका प्रयोग उस व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिससे विशेष लगाव होता है | अपने प्यार एवं स्नेह को व्यक्त करने के लिए आप अपने करीबी को Pookie बुला सकते हैं, जैसे- Hi Pookie या You are my Pookie आदि |

आजकल सम्बन्धों को प्रगाढ़ एवं विशेष जताने के अर्थ में Pookie शब्द विश्वव्यापी हो गया है |

(Pookie is an informal word. It is also an affectionate word, which is used for the person with whom you have a special attachment. To express your love and affection, you can call your close one Pookie, like – Hi Pookie or You are my Pookie etc.)

Origin of Pookie

Pookie शब्द का सबसे पहले प्रयोग जर्मनी में 20 वीं शताब्दी में किया गया| तब यह अपने बच्चों को प्रेमपूर्वक बुलाने के लिए किया जाता था |

इसके बाद Pookie शब्द का प्रयोग 60 के दशक में अमेरिका में होने लगा | लेकिन यहाँ इस शब्द के मायने बदल गए | इसका प्रयोग अब स्नेह एवं अपनापन जताने के लिए किया जाने लगा | आज भी Pookie का प्रयोग इसी अर्थ में किया जाता है |

Pookie meaning in Hindi with Example

हनी, स्वीटहार्ट और डार्लिंग की तरह, “पूकी” एक प्यारा उपनाम है| जीवन में वह लम्हा कई बार आता है, जब हम किसी के कार्य से, बातों से या व्यवहार से बहुत प्रभावित हो जाते हैं | बातचीत धीरे- धीरे एक प्रगाढ़ रिश्ते की तरह महसूस होने लगती है | अब हम उस व्यक्ति को अपने लिए विशेष मानने लगते हैं | इस विशेष व्यक्ति को हम प्यारे से विशेष उपनाम से पुकारना चाहते हैं | बस इसी को व्यक्त करने के लिए Pookie शब्द उपयुक्त हो जाता है |

Example-

  1. Pookie, I have a surprise for you! (पूकी, मेरे पास तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है!)
  2. I missed you so much today, pookie. (आज मुझे तुम्हारी बहुत याद आई, पूकी।)
  3. Don’t worry, pookie, everything will be alright. (चिंता मत करो, पूकी, सब ठीक हो जाएगा।

Text Message for Pookie

आशा है कि अब आप pookie का हिंदी मीनिंग समझ गए होंगे | आइए देखते हैं, pookie को टेक्स्ट मैसेज के रूप में भेजने के कुछ उदहारण | इसे आप Whatsapp, Instagram या Facebook पर भेज सकते हैं |

  1. Good Night, I miss you Pookie. (यह मैसेज आप अपने पार्टनर या प्यार के लिए भेज सकते हैं |)
  2. Happy birthday to my pookie. (जन्मदिन wish करने के लिए)
  3. Pookie you didn’t text me yesterday.

Be Your Own Pookie meaning in Hindi

Be your own Poookie का अर्थ है’अपना खुद का पूकी बनें’ |इसके अर्थ को हम किसी घटना के माध्यम से बेहतर समझ सकते हैं | कभी-कभी आप जीवन में अकेला महसूस करते है | धोखा पाने के बाद किसी पर भी भरोसा करने की हिम्मत नहीं रह जाती | ऐसे समय में सबसे भरोसेमंद व्यक्ति आप स्वयं है, सबसे विश्वसनीय मित्र आपका अपना हाथ होता है | इसी हौसले को बनाए रखने के लिए Be your own pookie का प्रयोग किया जाता है |

Pookie meaning in Hindi on Instagram

Instagram पर pookie शब्द का प्रयोग romantic partner के लिए किया जाता है |

Pookie की विशेषताएँ –

  1. Pookie एक उपनाम है |
  2. इसे कठबोली या खिचड़ी भाषा (slang) भी कह सकते हैं |
  3. यह किसी के प्रति विशेष लगाव एवं तवज्जो देने वाला अनौपचारिक शब्द है |
  4. इसे male या female किसी के लिए भी प्रयुक्त किया जा सकता है |
  5. यह शब्द अपनेपन को दर्शाता है |
  6. सामान्यतः Pookie शब्द का प्रयोग सबसे प्रिय व्यक्ति के लिए किया जाता है |
  7. Pookie शब्द में अपनापन एवं विशेष अहमियत का भाव निहित है |
  8. यह babe एवं sweetie आदि उपनामों की तरह प्रयोग किया जाता है |

Moye Moye meaning in Hindi

Leave a Comment