Pookie meaning in Hindi- Pookie एक अनौपचारिक शब्द है | यह स्नेहपूर्ण शब्द भी है, जिसका प्रयोग उस व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिससे विशेष लगाव होता है | अपने प्यार एवं स्नेह को व्यक्त करने के लिए आप अपने करीबी को Pookie बुला सकते हैं, जैसे- Hi Pookie या You are my Pookie आदि |
आजकल सम्बन्धों को प्रगाढ़ एवं विशेष जताने के अर्थ में Pookie शब्द विश्वव्यापी हो गया है |
(Pookie is an informal word. It is also an affectionate word, which is used for the person with whom you have a special attachment. To express your love and affection, you can call your close one Pookie, like – Hi Pookie or You are my Pookie etc.)
Origin of Pookie
Pookie शब्द का सबसे पहले प्रयोग जर्मनी में 20 वीं शताब्दी में किया गया| तब यह अपने बच्चों को प्रेमपूर्वक बुलाने के लिए किया जाता था |
इसके बाद Pookie शब्द का प्रयोग 60 के दशक में अमेरिका में होने लगा | लेकिन यहाँ इस शब्द के मायने बदल गए | इसका प्रयोग अब स्नेह एवं अपनापन जताने के लिए किया जाने लगा | आज भी Pookie का प्रयोग इसी अर्थ में किया जाता है |
Pookie meaning in Hindi with Example
हनी, स्वीटहार्ट और डार्लिंग की तरह, “पूकी” एक प्यारा उपनाम है| जीवन में वह लम्हा कई बार आता है, जब हम किसी के कार्य से, बातों से या व्यवहार से बहुत प्रभावित हो जाते हैं | बातचीत धीरे- धीरे एक प्रगाढ़ रिश्ते की तरह महसूस होने लगती है | अब हम उस व्यक्ति को अपने लिए विशेष मानने लगते हैं | इस विशेष व्यक्ति को हम प्यारे से विशेष उपनाम से पुकारना चाहते हैं | बस इसी को व्यक्त करने के लिए Pookie शब्द उपयुक्त हो जाता है |
Example-
- Pookie, I have a surprise for you! (पूकी, मेरे पास तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है!)
- I missed you so much today, pookie. (आज मुझे तुम्हारी बहुत याद आई, पूकी।)
- Don’t worry, pookie, everything will be alright. (चिंता मत करो, पूकी, सब ठीक हो जाएगा।
Text Message for Pookie
आशा है कि अब आप pookie का हिंदी मीनिंग समझ गए होंगे | आइए देखते हैं, pookie को टेक्स्ट मैसेज के रूप में भेजने के कुछ उदहारण | इसे आप Whatsapp, Instagram या Facebook पर भेज सकते हैं |
- Good Night, I miss you Pookie. (यह मैसेज आप अपने पार्टनर या प्यार के लिए भेज सकते हैं |)
- Happy birthday to my pookie. (जन्मदिन wish करने के लिए)
- Pookie you didn’t text me yesterday.
Be Your Own Pookie meaning in Hindi
Be your own Poookie का अर्थ है’अपना खुद का पूकी बनें’ |इसके अर्थ को हम किसी घटना के माध्यम से बेहतर समझ सकते हैं | कभी-कभी आप जीवन में अकेला महसूस करते है | धोखा पाने के बाद किसी पर भी भरोसा करने की हिम्मत नहीं रह जाती | ऐसे समय में सबसे भरोसेमंद व्यक्ति आप स्वयं है, सबसे विश्वसनीय मित्र आपका अपना हाथ होता है | इसी हौसले को बनाए रखने के लिए Be your own pookie का प्रयोग किया जाता है |
Pookie meaning in Hindi on Instagram
Instagram पर pookie शब्द का प्रयोग romantic partner के लिए किया जाता है |
Pookie की विशेषताएँ –
- Pookie एक उपनाम है |
- इसे कठबोली या खिचड़ी भाषा (slang) भी कह सकते हैं |
- यह किसी के प्रति विशेष लगाव एवं तवज्जो देने वाला अनौपचारिक शब्द है |
- इसे male या female किसी के लिए भी प्रयुक्त किया जा सकता है |
- यह शब्द अपनेपन को दर्शाता है |
- सामान्यतः Pookie शब्द का प्रयोग सबसे प्रिय व्यक्ति के लिए किया जाता है |
- Pookie शब्द में अपनापन एवं विशेष अहमियत का भाव निहित है |
- यह babe एवं sweetie आदि उपनामों की तरह प्रयोग किया जाता है |